क्या गिलोय रोज पी सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:31

गिलोय के कुछ डंडियों लें और उन्हें एक गिलास पानी में तब तक उबालें जब तक कि पानी कम मात्रा में न रह जाए। पानी को छान लें और रोजाना इसका सेवन करें। यह आपके ब्‍लड को शुद्ध करने, विषाक्त पदार्थों को हटाने और रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करेगा। आप भी इन 10 समस्‍याओं से बचने के लिए रोजाना गिलोय जूस लें।


1इम्‍यूनिटी बढ़ाएं


गिलोय एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो इम्यूनिटी बढ़ाकर हमें बीमारियों से दूर रखती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन्‍स को बाहर निकालने का काम करते हैं। यह ब्‍लड को साफ करती है और बैक्टीरिया से लड़ती है। अगर आप अपनी इम्‍यूनिटी को बढ़ाना चाहती हैं तो गिलोय के जूस को अपने रूटीन में शामिल करें।

2डाइजेशन के लिए अच्‍छा


अगर आप पेट से जुड़ी समस्‍याओं जैसे कब्‍ज या अन्‍य समस्‍याओं से परेशान है तो रोजाना गिलोय जूस लें। यह डाइजेस्टिव सिस्‍टम के कामों को सही तरीके से संचालित करता है और भोजन के डाइजेस्‍ट करने की प्रक्रिया में मदद करता है। इससे आप कब्ज और पेट की दूसरी समस्‍याओं से बची रह सकती हैं।

3बुखार को ठीक करें

अगर किसी को बार-बार बुखार आता है तो उसे गिलोय जूस का सेवन करना चाहिए। गिलोय हर तरह के बुखार से लडऩे में मदद करता है। एंटीपायरेटिक गुण के कारण इसका इस्‍तेमाल बुखार का प्रबंधन करने के लिए किया जा सकता है। यह प्लेटलेट काउंट को भी बढ़ाता है और डेंगू बुखार में मदद कर सकता है।

4डायबिटीज में फायदेमंद


गिलोय जूस में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होता है यानि यह ब्‍लड में शुगर के लेवल की मात्रा को कम करता है। इसलिए इसके सेवन से ब्‍लड में शुगर की मात्रा कम हो जाती है, जिसका फायदा टाइप टू डायबिटीज के मरीजों को होता है। हमारे शरीर में गड़बड़ी खराब जीवनशैली का परिणाम होता है, जिससे रक्तप्रवाह में मौजूद चीनी का उपयोग एनर्जी उत्पादन के लिए प्रभावी रूप से करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन हमारे ब्‍लड शुगर के लेवल पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है।

5अर्थराइटिस के लिए फायदेमंद


अर्थराइटिस में न सिर्फ जोड़ों में दर्द होता है, बल्कि अकड़न के कारण चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। गिलोय जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-आर्थ्रिटिक गुण होते हैं जो अर्थराइटिस के लक्षणों का इलाज करने में मदद कर सकते हैं।

6एनीमिया दूर करें


आमतौर पर एनीमिया आयरन की कमी के कारण होता है, लेकिन कैंसर, ऑटोइम्यून रोग, संक्रमण और क्रोनिक किडनी रोगों के कारण भी एनीमिया हो सकता है। यह सूजन के एनीमिया के रूप में जाना जाता है। शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के छोटे जीवन काल के कारण सूजन प्रेरित एनीमिया होता है और नई लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी दमन होता है। ज्‍यादातर भारतीय महिलाएं में एनिमिया की कमी पाई जाती है। इससे उन्हें हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है। गिलोय जूस के सेवन से शरीर में रेड ब्‍लड सेल्‍स की संख्या बढ़ जाती है और एनीमिया से छुटकारा मिलता है।

7स्ट्रेस करता है कम


आजकल तनाव या स्ट्रेस एक बड़ी समस्या बन चुका है। गिलोय के रस का सेवन चिंता, तनाव और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करता है, गिलोय में एडाप्टोजेनिक गुणों की उपस्थिति नसों को शांत करने में मदद करती है और तनाव से राहत देने वाले हार्मोन को बढ़ावा देती है। वास्तव में, गिलोय पाउडर का उपयोग स्वाभाविक रूप से तनाव और चिंता को कम करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं में एक सक्रिय घटक के रूप में किया जाता है।

8अस्थमा में फायदेमंद


अस्‍थमा से परेशान महिलाओं को अपनी डाइट में गिलोय के जूस को शामिल करना चाहिए। अस्थमा एक पुरानी फेफड़ों की बीमारी है जो वायुमार्ग में सूजन के कारण होती है। अस्थमा, खांसी और नाक की एलर्जी जैसे कफ संबंधित विकारों के लिए गिलोय का जूस बहुत अच्‍छा होता है।

9वेट लॉस में मददगार


गिलोय का जूस शरीर के मेटाबॉलिजम को ठीक करता है। इसे लेने से सूजन कम होती है और डाइजेशन सही रहता है। ऐसा होने से पेट के आस-पास जमा चर्बी कम होती है। जड़ी-बूटी के औषधीय गुणों में से एक यह है कि इसका उपयोग एक एडाप्टोजेनिक पदार्थ के रूप में किया जाता है, जो तनाव को मैनेज करने की शरीर की क्षमता को बढ़ावा देता है। यह तनाव के प्रभावों को कंट्रोल करके और बार-बार खाने की आदत को रोककर वजन घटाने में मदद करता है। इसलिए जिद्दी पेट वसा से छुटकारा पाने के लिए गिलोय का जूस एक उत्कृष्ट उपाय है।

10खूबसूरती बढ़ाएं

गिलोय का जूस न केवल हेल्‍थ के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह त्वचा और बालों को भी सुंदर बनाता है। इसमें एंटी एजिंग गुण होते हैं, जिसकी मदद से चेहरे से काले धब्बे, मुंहासों, फाइन लाइन्‍स और झुर्रियों से बचा जा सकता है। इसके सेवन से आप निखरी और ग्‍लोइंग त्वचा पा सकती हैं। इसके अलावा यह बालों के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है। अगर आप बालों में डैंड्रफ, बाल झडऩे या सिर की त्वचा की अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं तो गिलोय के सेवन से आपकी ये समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info